(27 November 1907 – 18 January 2003 / Allahabad, Uttar Pradesh / British India)

What do you think this poem is about?

क्षण भर को क्यों प्यार किया था?

अर्द्ध रात्रि में सहसा उठकर,
पलक संपुटों में मदिरा भर,
तुमने क्यों मेरे चरणों में अपना तन-मन वार दिया था?
क्षण भर को क्यों प्यार किया था?

‘यह अधिकार कहाँ से लाया!'
और न कुछ मैं कहने पाया -
मेरे अधरों पर निज अधरों का तुमने रख भार दिया था!
क्षण भर को क्यों प्यार किया था?

वह क्षण अमर हुआ जीवन में,
आज राग जो उठता मन में -
यह प्रतिध्वनि उसकी जो उर में तुमने भर उद्गार दिया था!
क्षण भर को क्यों प्यार किया था?

Submitted: Friday, April 06, 2012
Edited: Friday, April 06, 2012


Comments about this poem (क्षण भर को क्यों प्यार किया था? by Harivansh Rai Bachchan )

Enter the verification code :

There is no comment submitted by members..
[Hata Bildir]