Kiss चुंबन Poem by Ashok kumar maurya

Kiss चुंबन

अधरों से अधर मिले, नयन हो गए बंद ।

दोनो ने तब लिख दिए प्रणय के कुछ छंद ।

अमृत रस घुलने लगे बढती मन की प्यास ।

बंधन खुलने लगे सभी आए तन जो पास ।

तज लाज शर्म सब वो यूँ आगे बढते रहे ।

ज्यों दो खग हो स्वछंद गगन मे उडते रहे ।

लबों की मौन भाषा मे लिखे गए कुछ गीत ।

तन मन सब चंदन हुआ रिश्ते हुए पुनीत ।

सृजन - अशोक कुमार

इलाहाबाद

8737994199

Kiss  चुंबन
Monday, August 31, 2015
Topic(s) of this poem: kiss
COMMENTS OF THE POEM
M Asim Nehal 31 August 2015

Intimidating poem............Ati Uttam..... Please review my poems if u find time Thanks

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Ashok kumar maurya

Ashok kumar maurya

raebarei uttar pradesh india
Close
Error Success