कभी-कभी (गीत) Poem by Jaideep Joshi

कभी-कभी (गीत)



एक पल में हालात बदल जाते हैं।
पतझड़ में भी फूल खिल जाते हैं।
सहरा में दरिया भी बह जाते हैं,
खुशियों में डूबे हुए लगते हैं पल सभी,
ऐसा भी होता है ज़िन्दगी में, कभी-कभी।।

मुश्किलें खुद रास्ते बन जाते हैं,
तूफां में तिनके भी तन जाते हैं,
बिन बोले सब कुछ कह जाते हैं,
मालूम होती है दुनिया में हर शह सही,
ऐसा भी होता है ज़िन्दगी में, कभी-कभी।।

पत्थर के दिल भी पिघल जाते हैं,
बिछड़े हुए दोस्त मिल जाते हैं,
गिलहे-शिकवे पीछे रह जाते हैं,
मुस्कुराती है जब किस्मत की देवी कहीं,
ऐसा भी होता है ज़िन्दगी में, कभी-कभी।।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success